चंद्रपुर में रिसॉर्ट पर पुलिस का छापा, जुए के खेल में 11 लोग गिरफ्तार, 8 लाख 53 हजार से अधिक का सामान जब्त
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- १४ मार्च २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर में दुर्गापुर पुलिस थाना की टीम ने कडोली क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट पर छापा मारकर पैसों पर ताश का जुआ खेल रहे 11 लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने नगद रकम, ताश के पत्ते तथा चारपहिया और दोपहिया वाहन सहित कुल 8 लाख 53 हजार 500 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कडोली स्थित डैम्प रोड के पास डैम्प वे रिसॉर्ट की एक बंद कमरे में कुछ लोग पैसों की बाजी लगाकर ताश का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने 13 मार्च 2026 की शाम लगभग 7.40 से 8.40 बजे के बीच रिसॉर्ट पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर 11 लोग पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 64 हजार 900 रुपये नगद, खेल में लगाई गई 18 हजार 500 रुपये की रकम और 52 ताश के पत्तों का एक सेट बरामद किया गया। इसके अलावा मौके पर खड़ी एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार और हीरो होंडा, टीवीएस व होंडा कंपनी की पांच मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच दुर्गापुर पुलिस थाना द्वारा की जा रही है।


