वरोरा में उत्पाद शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख से ज्यादा की शराब पकड़ी
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:-१४ मार्च २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर के वरोरा में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 12 लाख 19 हजार रुपये का माल जब्त
चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील क्षेत्र में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने अवैध देशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी पकड़ा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11.30 बजे वरोरा के वर्धा चौक क्षेत्र में राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की टीम द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में देशी शराब की पेटियां बरामद हुईं।
अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई शराब में महुआ कंपनी की देशी शराब की करीब 4000 बोतलें शामिल हैं। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 12 लाख 19 हजार रुपये बताई गई है।
आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसके खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरी कार्रवाई राज्य उत्पाद शुल्क विभाग वरोरा की टीम द्वारा की गई। विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


