Wednesday, April 15, 2026
HomeArchitectureपत्रकार का ढोंग रचकर असहाय विधवा से एक लाख रुपये की खंडणी...

पत्रकार का ढोंग रचकर असहाय विधवा से एक लाख रुपये की खंडणी वसूल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश — रामनगर पुलिस ने किया धड़पकड़ रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपप्लिकन्युज.इन

पत्रकार का ढोंग रचकर असहाय विधवा से एक लाख रुपये की खंडणी वसूल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश — रामनगर पुलिस ने किया धड़पकड़ रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपप्लिकन्युज.इन

चंद्रपुर, 05 अक्टूबर 2025 — चंद्रपुर शहर में 05 अक्टूबर को एक असहाय एवं विधवा महिला के घर पर जाके 5–6 लोगों ने स्वयं को पत्रकार बताकर महिला को डराया-धमकाया और यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की खंडणी वसूल की। घटना की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 877/2025 के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई आरंभ की। गहन जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को दैनिक समाचारपत्र, वेबपोर्टल और टीवी चैनल के संपादक तथा जिला/तालुका प्रतिनिधि बताकर लोगों को भयभीत कर उनसे अवैध वसूली करते थे। घटनास्थल, साक्ष्य और फील्ड पूछताछ के आधार पर रामनगर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें ताबे में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कृत्य की कबूलियत की है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि उक्त आरोपियों के और साथी भी हैं जिनकी खोज जारी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम एवं पते इस प्रकार हैं — राजु नामदेवराव शंभरकर उम्र 57 वर्ष, लालपेठ कॉलोनी नंबर 1, चंद्रपुर; कुणाल यशवंत गर्गेलवार उम्र 37 वर्ष, विठ्ठल मंदिर वार्ड, मथुरा चौक, चंद्रपुर; अविनाश मनोहर मडावी उम्र 33 वर्ष, इंदिरानगर मुल रोड, चंद्रपुर; राजेश नारायण निकम उम्र 56 वर्ष, जमनजेट्टी पाटिल वाडी, लालपेठ वार्ड, चंद्रपुर। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस निरीक्षक आसिफ राजा शेख के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। टीम में देवाजी नरोटे, निलेश वाघमारे, हनुमान उगले, जितेंद्र आकरे, शरद कुडे, आनंद खरात, ललु यादव, बाबा नैताम, मनीषा मोरे, रविकुमार ढेंगळे, पंकज ठोंबरे, प्रफुल्ल पुप्लवार, संदीप कामडी, सुरेश कोरवार, रुपेश घोरपडे तथा अन्य सदनासमेत सहयोगी शामिल थे। पकड़ी गई धनराशि और अन्य आवश्यक साक्ष्य जप्त कर आगे की छानबीन जारी है। मामले में और कितने लोग शामिल हैं इसकी संपूर्ण जांच चल रही है; आरोपियों से और पूछताछ कर पूरे नेटवर्क तथा ठिकानों का भंडाफोड़ किया जाएगा।

नागरिकों के लिए अपील — यदि किसी को कोई व्यक्ति स्वयं को पत्रकार बताकर पैसों की मांग, धमकी या ब्लैकमेल कर रहा हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें या डायल 112 पर संपर्क करें। ऐसी शरारती साजिशों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को भुगतना पड़ेगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular