Tuesday, September 15, 2026
HomeBreaking newsरैयतवारी कॉलरी दुर्गा मंदिर के पास दिनदहाड़े चोरी की कोशिश से मचा...

रैयतवारी कॉलरी दुर्गा मंदिर के पास दिनदहाड़े चोरी की कोशिश से मचा हड़कंप, चोरों के हौसले बुलंद! CCTV ने बचाया घर

रैयतवारी कॉलरी दुर्गा मंदिर के पास दिनदहाड़े चोरी की कोशिश से मचा हड़कंप, चोरों के हौसले बुलंद! CCTV ने बचाया घर

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- २० अगस्त २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर के  रैयतवारी कॉलरी के दुर्गा मंदिर के पास स्थित A-16 टाइप क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। चोरों ने मकान की बाहरी दीवार गिराकर घर में प्रवेश करने की कोशिश की और बाहर रखा भंगार का सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के समय मकान मालिक रमाकांत यादव अपने परिवार के साथ वणी गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर के समय चोरों ने घर को सुनसान देखकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि घर के अंदर लगे CCTV कैमरे की वजह से चोर अंदर प्रवेश नहीं कर पाए और बड़ी चोरी होने से बच गई।

रमाकांत यादव का कहना है कि अगर घर में CCTV कैमरा नहीं लगा होता, तो चोर घर के अंदर घुसकर पूरा सामान साफ कर सकते थे। जिस तरह से दिनदहाड़े घर की दीवार गिराकर चोरी का प्रयास किया गया, उससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शराब और नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़ी गतिविधियों के कारण चोरी जैसी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। हालांकि किसी विशेष व्यक्ति या घटना को नशे से जोड़ने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। लोगों की मांग है कि पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच करे।

दिनदहाड़े वारदात की कोशिश, आखिर चोरों में इतना बेखौफ क्यों?

सवाल यह है कि आखिर चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि दिन के उजाले में घर की दीवार तक गिराकर चोरी करने की कोशिश की जा रही है? अगर चोर दिन में इस तरह वारदात करने की हिम्मत कर रहे हैं, तो रात के समय सुनसान इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है।

रैयतवारी कॉलरी के रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना की गंभीरता से जांच कर आरोपियों का जल्द पता लगाया जाए और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

इस घटना में CCTV कैमरे ने बड़ी चोरी होने से बचा लिया, लेकिन सवाल यही है—रैयतवारी कॉलरी में चोरों का खौफ कब खत्म होगा और कानून का खौफ कब दिखाई देगा?

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular