Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsहांगकांग में भयावह आग—बांस के मचान से फैलती लपटों में 7 इमारतें...

हांगकांग में भयावह आग—बांस के मचान से फैलती लपटों में 7 इमारतें खाक, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लापता

 हांगकांग में भयावह आग—बांस के मचान से फैलती लपटों में 7 इमारतें खाक, 44 की मौत, 300 से ज्यादा लापता

हांगकांग में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक निर्माणाधीन इमारत पर लगे बांस के मचान (Scaffolding) में आग भड़कने से आग तेजी से पास की इमारतों में फैल गई। देखते ही देखते 7 इमारतें लपटों में घिर गईं और पूरी तरह खाक हो गईं।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकल विभाग की 40 से ज्यादा टीमों को मौके पर तैनात किया गया है।

हांगकांग पुलिस ने घटना से जुड़े मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में लापरवाही और सुरक्षा मानकों में गंभीर चूक की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Read Public News इस घटना से जुड़ी अपडेट्स आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular