UIDAI ने मृत व्यक्तियों के 2 करोड़ से ज्यादा आधार नंबर किए डीएक्टिवेट
देशभर में आधार डेटा को शुद्ध और अद्यतन बनाने की प्रक्रिया के तहत UIDAI ने बड़ा कदम उठाते हुए 2 करोड़ से अधिक आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं। ये सभी आधार नंबर उन व्यक्तियों के थे जिनकी मृत्यु का पंजीकरण आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका था।
UIDAI ने यह कार्रवाई मृत्यु पंजीकरण रिकॉर्ड, सरकारी डेटाबेस और विभिन्न विभागों से मिले सत्यापित आंकड़ों के मिलान के बाद की है। इस कदम का उद्देश्य पहचान का दुरुपयोग, फर्जीवाड़ा और मृत व्यक्तियों के नाम पर लाभ उठाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है।
प्राधिकरण का कहना है कि आधार डेटा को सुरक्षित, सटीक और विश्वसनीय बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसी नियमित सफाई की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी।


