Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsवडगांव प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा ने दिया महिला सशक्तिकरण का सशक्त...

वडगांव प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा ने दिया महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश

वडगांव प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा ने दिया महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- ११ जनवरी २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव 2025–26 को लेकर वडगांव प्रभाग क्रमांक 8 में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी गतिविधियां तेज़ होती नजर आ रही हैं। विकास, भरोसे और मजबूत संगठन के सहारे भाजपा का जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में वडगांव स्थित भाजपा कार्यालय में महिला बचत समूहों के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न बचत समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उनका सम्मान किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामदास तड़स, चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष रविंद्र शिंदे, भाजपा नेता प्रकाश देवतळे, अफजल भाई, वडगांव बचत समूह की प्रमुख कविता भोयर, गणेश दिवसे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वडगांव प्रभाग क्रमांक 8 के अंतर्गत गट ‘अ’ से सौ. सोनल प्रकाश देवतळे, गट ‘ब’ से सत्यम गाणार, गट ‘क’ से राखी कंचलावार तथा गट ‘ड’ से देवानंद वाडई चुनाव प्रचार में सक्रिय रहते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं।
महिलाओं को सम्मान, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी के कारण वडगांव प्रभाग क्रमांक 8 में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। विकास को प्राथमिकता देने वाली सोच और संगठित प्रयासों के दम पर भाजपा इस प्रभाग में जनविश्वास को और सुदृढ़ कर रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular