बिहार में तेजी से बढ़ रहे कैंसर मामलों पर पद्मश्री डॉ. जितेंद्र सिंह की गंभीर चेतावनी—हर दस में से एक व्यक्ति हो सकता है संक्रमित
बिहार में बढ़ते कैंसर मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गहरी चिंता जताई है। पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने एक जागरूकता कार्यशाला में बताया कि यदि लोग अभी भी सावधान नहीं हुए, तो आने वाले वर्षों में हर दस में से एक व्यक्ति कैंसर से पीड़ित हो सकता है।
कार्यशाला में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार बिहार में सबसे अधिक मामले तंबाकू सेवन से जुड़े मुँह के कैंसर के हैं। इसके अलावा महिलाओं में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर, जबकि पुरुषों में लिवर, प्रोस्टेट और आंत के कैंसर की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
डॉ. सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि कैंसर का इलाज तभी आसान होता है जब इसे प्रारंभिक अवस्था में पकड़ा जाए। देर से पहचानने पर उपचार कठिन और महंगा हो जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि—
- एचपीवी वैक्सीन (11–22 वर्ष की लड़कियों के लिए)
- नियमित हेल्थ चेकअप
- सर्वाइकल स्क्रीनिंग
- स्तन का स्व-परीक्षण
- तंबाकू से दूरी
ये सभी कदम ही कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका हैं। डॉ. सिंह के अनुसार शुरुआती जांच, जागरूकता और गलत धारणाओं से बाहर निकलकर ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
Read Public News जनता से अपील करता है कि समय रहते सतर्क रहें और स्वास्थ्य से जुड़ी नियमित जाँच कराएं।


