राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई विपिन का बड़ा बयान, कहा—हनीमून से पहले ही सोनम ने रच ली थी हत्या की साज़िश
राजा रघुवंशी हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने शिलांग कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए कहा कि सोनम ने हनीमून पर जाने से पहले ही राजा की हत्या की योजना बना ली थी।
सुनवाई में जेल में बंद सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। विपिन ने बताया कि परिवार ने राजा और सोनम को हनीमून के लिए शिमला या कश्मीर जाने की सलाह दी थी, लेकिन सोनम गुवाहाटी जाने पर अड़ी रही। उसने कहा था कि उसने कामाख्या देवी से मन्नत मांगी है, इसलिए वहां जाना जरूरी है।
विपिन के अनुसार, सोनम ने खुद ही सिर्फ जाने के टिकट बुक किए थे, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि उसने यात्रा के दौरान ही राजा की हत्या करने की साजिश रची थी। राजा ने पत्नी की बात मानकर यात्रा को मंजूरी दे दी थी।
पेशी के अंत में जज ने सोनम और राज कुशवाह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अगली तारीख गुरुवार तय कर दी। बता दें कि 30 वर्षीय राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान रहस्यमयी हालत में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि सोनम ने विशाल, आकाश और आनंद के साथ मिलकर हत्या कराई।
#RajaRaghuwanshiCase #Sonam #Honeymoon #ShillongCourt #CrimeNews


