Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsDelhi Blast: डॉक्टर उमर चला रहा था कार? पेट्रोल पंपर पर रुकी...

Delhi Blast: डॉक्टर उमर चला रहा था कार? पेट्रोल पंपर पर रुकी फिर दो लोग बैठे और…

Delhi Blast: डॉक्टर उमर चला रहा था कार? पेट्रोल पंपर पर रुकी फिर दो लोग बैठे और…

दिनांक:- ११ नवंबर २०२५

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

पूरी खबर:- दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट वाली i20 कार डॉक्टर उमर नामक व्यक्ति चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, घटना से पहले कार एक पेट्रोल पंप पर रुकी थी, जहां दो अन्य व्यक्ति कार में सवार हुए। कुछ ही देर बाद कार में जोरदार धमाका हुआ।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि यह वही i20 कार थी जिसमें विस्फोट हुआ। यह वीडियो अब जांच एजेंसियों के हाथ लगा है और एनएसजी, दिल्ली पुलिस व इंटेलिजेंस टीमें मिलकर जांच में जुटी हैं।

फिलहाल डॉक्टर उमर और उसके साथियों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटक किस तरह का था, यह फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है और किसी भी आतंकी कनेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किला क्षेत्र और आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

टैग्स: #Delhi #RedFortBlast #i20CarBlast #CCTVVideo #ReadPublicNews #DelhiPolice #BreakingNews

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular