बॉलीवुड ने खोया अपना ‘हीरो ऑफ़ मिलेनियम’ — धर्मेंद्र नहीं रहे
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
मुंबई – हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना ज़िले में हुआ था। 1960 के दशक में फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से उन्होंने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता, अनुपमा, धरमवीर जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।
उनकी जोड़ी हेमा मालिनी के साथ बेहद लोकप्रिय रही। धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा का ‘हीमैन’ कहा जाता था। अभिनय के साथ-साथ वे एक सफल निर्माता और राजनेता भी रहे।
परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। फ़िल्म जगत की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
Read Public News Bharat परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
ओम शांति 🕯️


