गोंदिया में बड़ी सफलता
89 लाख इनामी नक्सली अनंत उर्फ़ विकास नागपुरे सहित 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
गोंदिया ज़िले में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है। 89 लाख रुपए के इनामी नक्सली अनंत उर्फ़ विकास नागपुरे सहित कुल 12 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
समर्पण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी नक्सलियों का गुलाब और भारतीय संविधान की प्रति देकर स्वागत किया, ताकि मुख्यधारा में उनके पुनर्वास और सामाजिक जीवन में उनकी वापसी का संदेश जा सके।
पुलिस के मुताबिक, ये सभी नक्सली लंबे समय से जंगलों में सक्रिय थे और कई मामलों में वांछित चल रहे थे। राज्य सरकार की समर्पण व पुनर्वास नीति का असर दिखते हुए यह बड़ी सफलता मिली है।
इस कदम से गोंदिया–गड़चिरोली क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।
#Gadchiroli #NaxalSurrender #MaharashtraNews #BreakingNews #PoliceAction #ReadPublicNews


