देवरिया में हैरान करने वाली घटना
20 मिनट में दुल्हन ने तोड़ी शादी, पंचायत में लिखापढ़ी के बाद लौट गई मायके
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नई-नवेली दुल्हन विदाई के बाद जैसे ही ससुराल पहुंची, मात्र 20 मिनट रहने के बाद उसने परिवारवालों के सामने यह घोषणा कर दी कि वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी।
अचानक हुए इस फैसले से ससुराल वाले, रिश्तेदार और महिलाएं दंग रह गईं। परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर अड़ी रही। मामला बढ़ने पर गांव में करीब पांच घंटे तक पंचायत चली।
लंबी बातचीत के बाद दोनों परिवारों ने पंचायत में ही कागज़ पर लिखापढ़ी कर शादी को खत्म करने का फैसला ले लिया। इसके बाद दुल्हन बिना सुहागरात मायके वापस लौट गई।
घटना की वजह को लेकर किसी भी पक्ष ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
#DeoriaBride #20MinuteDulhan #UPNews #ViralWedding #StrangeWedding #LatestNews #ReadPublicNews


