Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsफडणवीस–शिंदे में बढ़ता तनाव: रावण वाले बयान पर फडणवीस का पलटवार—“हम राम...

फडणवीस–शिंदे में बढ़ता तनाव: रावण वाले बयान पर फडणवीस का पलटवार—“हम राम के भक्त हैं, लंका में नहीं रहते”

फडणवीस–शिंदे में बढ़ता तनाव: रावण वाले बयान पर फडणवीस का पलटवार—“हम राम के भक्त हैं, लंका में नहीं रहते”

 

महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक रैली में एकनाथ शिंदे ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए ‘रावण’ वाला तंज कसा था। शिंदे के इसी बयान पर अब फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

फडणवीस ने कहा कि चुनावी दौर में इस तरह की बातें कही जाती हैं, लेकिन इन्हें दिल पर नहीं लेना चाहिए। उन्होंने शिंदे के ‘लंका जला देंगे’ वाले तंज का जवाब देते हुए कहा—
“जो लोग हमारे बारे में बुरा बोलते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। वे कह सकते हैं कि वे हमारी लंका जला देंगे। हम लंका में नहीं रहते। हम राम के भक्त हैं, रावण के नहीं।”

फडणवीस ने आगे कहा कि बीजेपी रामभक्तों की पार्टी है और वही ‘जय श्री राम’ का नारा बुलंद करती है।
उन्होंने अयोध्या में हाल ही में हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा—
“कल ही हमने राम मंदिर में धर्म ध्वजा का अनावरण किया। हम भगवान राम की पूजा करने वाले लोग हैं।”

महाराष्ट्र की सत्ता साझेदारी में चल रही खींचतान और नेताओं के बीच उठ रहे ऐसे बयान अब राजनीतिक तापमान को और बढ़ा रहे हैं। आने वाले चुनावों से पहले दोनों नेताओं के बीच की यह तकरार और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Read Public News
महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular