Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsबेगूसराय में मोबाइल गेम की लत ने ली मासूम की जान, रिचार्ज...

बेगूसराय में मोबाइल गेम की लत ने ली मासूम की जान, रिचार्ज न मिलने पर बच्चे ने की आत्महत्या

बेगूसराय में मोबाइल गेम की लत ने ली मासूम की जान, रिचार्ज न मिलने पर बच्चे ने की आत्महत्या

 

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल गेम की लत ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। जानकारी के अनुसार बच्चे को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी। सोमवार को उसका मोबाइल रिचार्ज खत्म हो गया, जिसके बाद वह लगातार परिवार वालों से रिचार्ज कराने की जिद करता रहा।

परिवार के लोगों ने रिचार्ज कराने से मना किया, तो बच्चा इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों में बढ़ती मोबाइल गेम की लत बेहद चिंताजनक है और इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Public News की अपील:
माता-पिता बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखें और समय-समय पर उनसे संवाद करें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Tags:
#MobileAddiction #FreeFireAddiction #ChildSafety #StopGameAddiction #BiharNews #HindiNews

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular