Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking news चंद्रपुर जुनोना चौक क्षेत्र में आपसी विवाद में भाई ने की भाई...

 चंद्रपुर जुनोना चौक क्षेत्र में आपसी विवाद में भाई ने की भाई का सीना  चेल्ली मारी गोली  रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

 चंद्रपुर जुनोना चौक क्षेत्र में आपसी विवाद में भाई ने की भाई का सीना  चेल्ली मारी गोली हुआ परार

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर शहर में फिर से बढ़ती अपराध प्रवृत्ति को लेकर चर्चा तेज
चंद्रपुर शहर के जुनोना चौक क्षेत्र स्थित हिंगलाज भवानी मंदिर के पास विक्तूबाबा मंदिर के पीछे के हिस्से में बुधवार 30 जुलाई को दोपहर के समय आपराधिक प्रवृत्ति के दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना से शहर में खलबली मच गई है।
मृतक का नाम बुद्धासिंह टाक (उम्र 50 वर्ष, निवासी जुनोना) है, जबकि आरोपी छोटा भाई सोनूसिंह टाक वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू कारणों को लेकर विवाद चल रहा था, जो बुधवार को इतनी तीव्रता पर पहुंच गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बंदूक से गोली चला दी, जिससे बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल अवस्था में उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी भी अस्पताल ने केस लेने से इनकार कर दिया। बाद में जब जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक और आरोपी दोनों पर चंद्रपुर जिले सहित अन्य जिलों में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सोनूसिंह टाक के खिलाफ चंद्रपुर जिले से तड़ीपार का आदेश भी हाल ही में जारी हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुरदर्शन मुमक्का, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक अमोल काचोरे, रामनगर थाने के निरीक्षक आसिफ राजा ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular