Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsवरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार को रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया...

वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार को रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क की और से  जन्मदिन शुभकामनाएं– चंद्रपुर सहित पूरे महाराष्ट्र से शुभकामनाओं का तांता रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार को रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क की और से  जन्मदिन शुभकामनाएं– चंद्रपुर सहित पूरे महाराष्ट्र से शुभकामनाओं का तांता

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर, 30 जुलाई 2025 –
महाराष्ट्र सरकार में पूर्व वित्त, वन तथा नियोजन मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर चंद्रपुर जिले सहित राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
सुधीर मुनगंटीवार न केवल भाजपा के एक सशक्त स्तंभ हैं, बल्कि उन्होंने महाराष्ट्र के आर्थिक और पर्यावरणीय विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के बजट में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी, वहीं वन मंत्री रहते हुए “हरित महाराष्ट्र” अभियान को ज़मीन पर उतारा।
वे चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और जिले के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा चर्चा में रही है।
आज उनके जन्मदिन के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों ने बधाई संदेशों के साथ उनके सामाजिक योगदान को याद किया। सोशल मीडिया पर भी #SudhirMungantiwar ट्रेंड कर रहा है और हजारों लोग उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
भाजपा पदाधिकारी राहुल पवडे राजेन्द्र गांधी चंद्रशेखर घनुरवार संदीप आगलावे राजेश यादव विलास निंबडकर प्रमोद कवडु सतिश कुंठा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular