Monday, September 21, 2026
HomeBreaking newsदेवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भव्य महाआरोग्य शिबिर में 5000...

देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भव्य महाआरोग्य शिबिर में 5000 से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भव्य महाआरोग्य शिबिर में 5000 से अधिक नागरिकों की स्वास्थ्य जांच

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

गंभीर रोगों का निःशुल्क इलाज, मुंबई व विदर्भ के विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहभाग
चंद्रपुर, 27 जुलाई 2025 —
विधायक किशोर जोरगेवार की पहल से देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनकुतला लॉन, चंद्रपुर में आयोजित भव्य महाआरोग्य शिबिर में 5026 नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिबिर में विभिन्न रोगों की जांच की गई, जिसमें कई गंभीर बीमारियों का भी समय रहते पता चला है। ऐसे रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जांच में बच्चों का भी समावेश रहा।
इस शिबिर में ज्युपिटर हॉस्पिटल, मुंबई, नॅशनल कॅन्सर इन्स्टिट्यूट, नागपूर, आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण रुग्णालय, चंद्रपुर महापालिका आरोग्य विभाग, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, जिल्हा परिषद आरोग्य विभाग, जिल्हा सामान्य रुग्णालय और इंडियन मेडिकल असोसिएशन के डॉक्टरों ने सहभाग लिया।
शिबिर में कैंसर, बालरोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, हृदय विकार, जनरल मेडिसिन, ईएनटी (कान-नाक-गला), श्वसन रोग, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग, त्वचा रोग और दंत रोग जैसी जांचें की गईं। अनेक गंभीर मरीजों की पहचान हुई है, जिनका संपूर्ण उपचार और सर्जरी विनामूल्य की जाएगी।
आरोग्य शिबिर आवश्यक – हंसराज अहीर
राष्ट्रीय मागासवर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने कहा कि बढ़ती बीमारियों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। ऐसे शिबिरों से नागरिकों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है। उन्होंने सेवा सप्ताह के अंतर्गत किए जा रहे सामाजिक उपक्रमों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री की भावना विधायक जोरगेवार ने साकार की – आ. श्वेता महाले
भाजपा प्रवक्ता व विधायक श्वेता महाले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनहित में सामाजिक उपक्रम चलाने की अपील की थी। कई विधायकों ने एक-दिवसीय कार्यक्रम किए, लेकिन विधायक किशोर जोरगेवार ने 10 दिवसीय सप्ताह में 355 से अधिक उपक्रमों का आयोजन कर मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने विधायक के अपक्ष रहते हुए किए कार्यों और आज भाजपा विधायक रहते हुए की जा रही जनसेवा की सराहना की।
पर्यटन, आरोग्य और शिक्षा को प्राथमिकता – आ. किशोर जोरगेवार
विधायक किशोर जोरगेवार ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन, आरोग्य और शिक्षा को केंद्र में रखकर योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रहे हैं। पूर्व में 47 बच्चों की सर्जरी भी शिबिरों के माध्यम से सफलतापूर्वक करवाई गई है। इस महाआरोग्य शिबिर में जिन मरीजों का खर्च अधिक है, उनके इलाज की संपूर्ण जिम्मेदारी भी वे स्वयं उठाएंगे और सभी शस्त्रक्रियाएं पूरी तरह से निःशुल्क होंगी।
इस शिबिर को सफल बनाने में डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसके लिए विधायक जोरगेवार ने आभार व्यक्त किया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular