देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत श्रीमती अमृता फडणवीस आज़ चंद्रपुर दौरे पर
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:-रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
27 जुलाई 2025
पूरी खबर:-विधायक किशोर जोरगेवार की पहल से जारी देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी श्रीमती अमृता फडणवीस आज चंद्रपुर दौरे पर आ रही हैं।
दोपहर 3 बजे श्रीमती फडणवीस का चंद्रपुर में आगमन होगा। इसके पश्चात वे विधायक किशोर जोरगेवार के कोतवाली वार्ड स्थित निवासस्थान ‘राजमाता निवास’ पर पहुंचेंगी। दोपहर 3:30 बजे ‘राजमाता निवास’ परिसर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में वे 2055 विद्यार्थियों में से प्रतीकात्मक रूप से 55 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर इस उपक्रम का शुभारंभ करेंगी।
इसके बाद दोपहर 4 बजे श्रीमती फडणवीस छत्रपती शिवाजी महाराज चौक स्थित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जीवन पर आधारित चित्रप्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।
सायं 4:25 बजे वे भिवापूर क्षेत्र में स्थित शिवलिंग परिसर पहुंचकर महाराष्ट्र के सबसे बड़े शिवलिंग का पूजन करेंगी। इस पूजन में एक लाख 55 बेलपत्रों और 55 नदियों के पवित्र जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा।
श्रीमती फडणवीस का यह दौरा सामाजिक जनहित कार्यों और संस्कृति से जुड़े धार्मिक उपक्रमों को बल देने वाला रहेगा।


