Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking news63 विविध सामाजिक, धार्मिक व स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र...

63 विविध सामाजिक, धार्मिक व स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन मनाया गया देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह – कभी न थमने वाली सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला बने: विधायक किशोर जोरगेवार

63 विविध सामाजिक, धार्मिक व स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन मनाया गया
देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह – कभी न थमने वाली सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला बने: विधायक किशोर जोरगेवार

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- नर्सिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर, 22 जुलाई 2025 

 

पूरी खबर:-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘देवाभाऊ जनकल्याण सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत आज चंद्रपुर शहर में कुल 63 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों ने शहर में उत्सव और सेवा भावना का वातावरण निर्माण किया।

विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा कि, “हमने ऐसे उपक्रम आयोजित किए हैं, जिनका सीधा लाभ नागरिकों को मिले। यह केवल एक सप्ताह तक सीमित न रहकर, समाज सेवा की कभी न थमने वाली श्रृंखला बननी चाहिए।”

सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं –
6 रक्तदान शिविर,22 स्थानों पर महाआरती,17 योग शिविर, 6 वृक्षारोपण कार्यक्रम, 3 नोटबुक वितरण उपक्रम,2 फल वितरण उपक्रम,वक्तृत्व प्रतियोगिता
, रोजगार मेळावा (जॉब फेयर)

इन कार्यक्रमों का आयोजन शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं व छात्रों ने भाग लिया।

धार्मिक स्थलों पर महाआरती कार्यक्रमों में माता महाकाली मंदिर, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर (वढा), पंचशील चौक, महादेव मंदिर, जय हिंद चौक, शिवाजी नगर, दुर्गा मंदिर, खंडोबा मंदिर, माता मंदिर आदि प्रमुख रहे।

योग शिविरों को विशेष रूप से महिलाओं से अच्छा प्रतिसाद मिला। वार्ड स्तर पर आयोजित इन शिविरों का संचालन प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने किया।

वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन सरदार पटेल हायस्कूल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
शहर की झोपड़पट्टियों, स्कूलों, बस्तियों और वॉर्डों में नोटबुक व फल वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

इन कार्यक्रमों का उद्घाटन विधायक किशोर जोरगेवार के हाथों हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा –
“एक ही दिन में 63 स्थानों पर विभिन्न उपक्रम आयोजित कर, हमने समाज के प्रति अपनी सक्रिय प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।”
उन्होंने भाजपा के सभी विभागों द्वारा इन कार्यक्रमों की सफलता हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की।

रोजगार मेळावा में 1500 युवाओं की नोंदनी

सरदार पटेल विद्यालय में आयोजित रोजगार मेळावा में नागपुर और चंद्रपुर की कुल 17 कंपनियों ने भाग लिया। लगभग 1500 युवाओं ने इसमें नोंदनी की और उन्हें रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular