Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking news“राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” – 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान हेतु जनजागरण

“राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” – 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान हेतु जनजागरण

“राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” – 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान हेतु जनजागरण

चंद्रपुर/महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- नर्सिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क 


दिनांक: 22/07/2025

पूरी खबर:-माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं माननीय मुख्य मध्यस्थता केंद्र, उच्च न्यायालय, मुंबई के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्रपुर की अध्यक्ष श्रीमती एस. एस. भीष्म madam के मार्गदर्शन में “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” यह 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान दिनांक 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक चंद्रपुर जिला न्यायालय तथा अंतर्गत सभी तालुका न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे हेतु चलाया जा रहा है।

इस अभियान के उद्देश्यों को पक्षकारों तक पहुंचाने एवं जिला के नागरिकों को जागरूक करने के लिए दिनांक 17/07/2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्रपुर के मीटिंग हॉल में एक पत्रकार परिषद आयोजित की गई। इस परिषद में माननीय प्रमुख जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती एम. एस. भीष्म madam के निर्देशानुसार अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयीन प्रक्रिया में लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान, पक्षकारों का समय, धन व श्रम की बचत करना एवं न्यायपालिका पर भार कम करना है। साथ ही, पारिवारिक, सामाजिक या व्यावसायिक संबंधों में कटुता न आकर सौहार्द बनाए रखने का भी प्रयास इस अभियान द्वारा किया जा रहा है।

इस संदर्भ में श्री पी. पी. कुलकर्णी, मुख्य न्याय दंडाधिकारी, जिला न्यायालय, चंद्रपुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मध्यस्थता प्रक्रिया, उसका प्रकार, उसमें पक्षकार व अधिवक्ताओं को प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत निम्न प्रकार के मामले आपसी मध्यस्थता हेतु उपयुक्त हैं।आपराधिक मामले (जहां आपसी समझौता संभव है),सभी प्रकार के दिवानी मामले,धारा 138 N.I. Act (चेक बाउंस के मामले),बैंकों की ऋण वसूली के मामले,मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा मामले,भूमि अधिग्रहण संबंधित प्रकरण,श्रम कानून के अंतर्गत मामले,मकान-मालिक और किरायेदार विवाद,पारिवारिक विवाद तथा घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण

इन सभी मामलों में संबंधित पक्षकार व अधिवक्ता यदि मध्यस्थता के लिए इच्छुक हों तो संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्रपुर से संपर्क कर सकते हैं।

श्री एस. एस. इंगले, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंद्रपुर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए आग्रह किया कि इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों और पक्षकारों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” अभियान का प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिकाधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular