Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking news 'यूपी में दलित और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित', रामपुर रेप कांड पर...

 ‘यूपी में दलित और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित’, रामपुर रेप कांड पर राहुल गांधी ने योगी सरकार को घेरा

 ‘यूपी में दलित और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित’, रामपुर रेप कांड पर राहुल गांधी ने योगी सरकार को घेरा

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क

रामपुर में मूक-बधिर लड़की मंगलवार को लापता हो गई थी और अगली सुबह एक खेत में मिली. उसके गुप्तांगों से खून बह रहा था और शरीर पर काटने के निशान थे. लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 11 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित बलात्कार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की दलित विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता के कारण राज्य में इस तरह के अपराध लगातार हो रहे हैं.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular