भद्रावती तहसील के चोरा गाव मे नाबालिग लड़की का शव कुएं मे
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या या आत्महत्या
चंद्रपुर के भद्रावती तहसील के चोरा गांव में एक कुएं में नाबालिग लड़की का संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप मच गया. मेडिकल रिपोर्ट में अत्याचार के बाद आत्महत्या का उल्लेख है. परंतु उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे कुए में डालकर उसकी हत्या करने का आरोप पत्र परिषद में मृतक लडकी के माता पिता ने लगाया है. इस मामले की जांच खुफिया एजेन्सी द्वारा कराए जाने की मांग की गई. साथ ही इसकी जानकारी महिला आयोग को दी जायेगी. उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. पत्र परिषद में बताया गया कि 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 20 मार्च को सुबह 11 बजे घर से निकली तो वापस लौटी नही. उसकी खोज रिश्तेदारों और गांव वालों ने चोरा इलाके में की. लेकिन वह नहीं मिली. उसका शव जिस कुएं के
पास मिला वहां पहले गांव के 7 और बाहर के 2 लड़के इसी परिसर में संदिग्ध रूप से टहल रहे थे. उनसे पूछताछ करने पर टालमटोल जवाब देने लगे. गांव के अमोल दोडके के घर वह सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहने की जानकारी मिली. उसके पश्चात वह ज्ञानेश्वर आसुटकर के कुएं के पास कैसे गई, इसकी जांच अब तक पुलिस ने नहीं
लगाई है. कुएं के पास लड़की का मोबाइल और चप्पल दिखाई दी. पुलिस कार्रवाई के पश्चात चंद्रपुर में लडकी के शव का पोस्टमार्टम किया गया. उसमें लड़की पर अत्याचार होने की पुष्टि हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने का दर्ज है. लेकिन लड़की ने आत्महत्या न कर उसकी हत्या करने का आरोप माता पिता ने लगाया है. न्याय नहीं मिलने पर कानूनी रूप से विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है. पत्र परिषद में मृतक लड़की के माता-पिता के अलावा सुनील तेलंग, गोपाल साव, महानंद साव, विजय काटकर, भीमराव रंगारी, माधुरी गेड़कर, सचिन रंगारी, रंजना असुतकर और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.