Thursday, April 23, 2026
HomeBreaking newsगोवंश की तस्करी  पिकअप के  साथ बल्लारपुर पुलिस ने कीया गिरफ्तार 

गोवंश की तस्करी  पिकअप के  साथ बल्लारपुर पुलिस ने कीया गिरफ्तार 

 गोवंश की तस्करी  पिकअप के  साथ बल्लारपुर पुलिस ने कीया गिरफ्तार 

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर  जिले की बल्लारपुर पुलिस ने कत्तल के लिए ले जा रहे 4 गोवंश को मुक्त कराया और एक पिकअप वाहन समेत 3 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त किया है. वाहन चालक प्रतीक महेंद्र धंदरे (25) बामनी निवासी को गिरफ्तार किया है और संदीप यादव भगत सिंह वार्ड बल्लारपुर निवासी फरार हुआ है। सहायक फौजदार रमेश मेश्राम कल 28 मार्च की रात नौ बजे बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर थे, तब उन्हें गुप्त जानकारी मिली कि गोल पुलिया रोड से एक पिकअप वाहन में दो गाय व दो बछड़ों को कत्ल खाने ले जाया जा रहा है । इस आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोल पूल के पास जाल बिछाकर पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 34 बीजेड 1661 को रोककर जांच की गई तो उसमें 30 हजार रुपए कीमत की गोवंश नस्ल की 2 गायें और 20 हजार रुपए कीमत की 2 बछड़े मिले। पुलिस ने जब आरोपी प्रतीक महेंद्र धंदरे से आगे पूछताछ की तो संदीप यादव भगत सिंह वार्ड बल्लारपुर के पालतू दो गाय और दो बछड़ों को कत्तल के लिए चंद्रपुर ले जाया जा रहा है। इस आधार पर बल्लारपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई बल्लारपुर के थानेदार श्याम गव्हाणे के मार्गदर्शन में की गयी. पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ सालुंखे, सहायक फौजदार रमेश मेश्राम, पुलिस कांस्टेबल संदेश, सैनिक दर्शन आदि ने किया. बल्लारपुर शहर में बड़ी मात्रा में गोमांस बेचा जा रहा है और पुलिस विभाग इसे नजर अंदाज कर रहा है

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular