Sunday, April 19, 2026
HomeBreaking newsलापता व्यक्ति को लेकर सनसनीखेज मामला, परिवार में मचा हड़कंप

लापता व्यक्ति को लेकर सनसनीखेज मामला, परिवार में मचा हड़कंप

लापता व्यक्ति को लेकर सनसनीखेज मामला, परिवार में मचा हड़कंप

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:-१९ अप्रैल २०२६

पूरी खबर:-सुधाकर मोतीराम भोयर उम्र 63 वर्ष दिनांक 27 मार्च 2026 की सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच अचानक अपने घर से लापता हो गए, जिसके बाद से उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना के बाद परिजनों में भारी चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
परिजनों के अनुसार, लापता व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि उसी दिन दोपहर 2:27 बजे उन्होंने फोन कर कहा था कि “मैं भोपाल जाने वाली ट्रेन में हूं”, लेकिन इसके बाद से उनका मोबाइल भी बंद हो गया और अब उनके पास कोई संपर्क साधन या पहचान पत्र नहीं है।
लापता व्यक्ति का रंग सांवला है, कद लगभग 5 फुट 3 इंच है तथा उनकी जांघ पर सफेद दाग (चट्टे) हैं। उन्होंने सफेद रंग की शर्ट (जिस पर नीली और पीली सीधी लाइन्स हैं) और गहरे नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। उनके हाथ में लाल धागा और गले में तुलसी की माला थी। उनके पास sky blue रंग का स्कूल बैग और एक सफेद दुपट्टा भी था।
इस पूरे मामले को लेकर परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तुरंत संपर्क कर परिवार की मदद करें।
इस रहस्यमयी गुमशुदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजन बेसब्री से उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular