Tuesday, September 15, 2026
HomeBreaking newsशगुन लॉन क्षेत्र में आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो...

शगुन लॉन क्षेत्र में आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, एक फरार

शगुन लॉन क्षेत्र में आईपीएल सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, एक फरार

चंद्रपुर महाराष्ट्र

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत

दिनांक:- १३ अप्रैल २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में शगुन लॉन परिसर में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाए जाने की सूचना मिलने पर बल्लारपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई 12 अप्रैल को पुलिस द्वारा की गई। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज फारुख मोहम्मद (33) निवासी बालाजी वार्ड, बल्लारपुर और सैय्यद सिकंदर सैय्यद हमजा (30) निवासी रानी लक्ष्मी वार्ड, बल्लारपुर का समावेश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्लारपुर पुलिस थाना के अपराध शाखा को गोपनीय सूचना मिली थी कि शगुन लॉन क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर पैसों का सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचों की मौजूदगी में छापा मारकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी कार्तिक खामनकर निवासी राजुरा मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि NICE7777.fun नामक वेबसाइट के जरिए आईडी और पासवर्ड देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपी लोगों को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर मोबाइल के जरिए पैसे लगवाते थे।
इस कार्रवाई में करीब 40 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12 (अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक बिपिन इंगळे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक जंगमवार, सत्यवान कोटनाके, मोहन निषाद, खंडेराव माने और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular