जनवरी में हो सकते हैं महानगरपालिका चुनाव
राज्य में 2,756 पार्षद पदों के लिए उत्सुक हैं अनेक कार्यकर्ता
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . २७ नवंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:- चंद्रपुर नागपुर समेत राज्य की 27 महानगरपालिकाओं में 3 से 4 साल से प्रशासक नियुक्त किये गये हैं कहीं 4 तो कहीं 3 साल से प्रशासकराज है पिछले चुनाव में राज्य की 27 महानगरपालिकाओं में 2,756 पार्षद चुने गये थे अब कहीं कोई पार्षद नहीं है हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सफलता की हवा को देखते हुए, भाजपा-महायुति द्वारा जनवरी या फरवरी में महानगरपालिका चुनाव कराने की संभावना है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को इस बारे में बयान दिया ऐसे में चुनाव का इंतजार कर रहे इन 2, 756 पूर्व पार्षदों और हजारों दावेदारों की उम्मीदें जाग गई हैं
कई की जाग उठीं आशाएं
पिछले महानगरपालिका के चुनाव में 2,756 नगरसेवकों में से कुछ पहली बार चुनाव लड़े थे अब उनके जाकर कहीं 3 तो कहीं 4 साल हो गए हैं इससे नागरिकों और उनके बीच संपर्क भी कम हो गया शहर के कुछ पूर्व नगरसेवकों ने कहा कि वे अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अगला चुनाव लड़ने की उनकी कोई इच्छा नहीं है लेकिन अब विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से यह समझा जा रहा है कि वे फिर से महानगरपालिका चुनाव के लिए तैयार होंगे
प्रशासक राज से तंग आ चुके लोग
विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मी चरम पर पहुंच गयी है राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के पूर्व पार्षद भी प्रशासक राज से अब तंग आ चुके हैं इसी तरह पिछले चुनाव में पहली बार पार्षद पद का अनुभव करने वालों का नागरिकों से संपर्क टूट गया यही हाल राज्य के महानगरपालिकाओं के 2,756 पूर्व पार्षदों में से आधे का है लेकिन अब सब जाग गये हैं।