Friday, June 5, 2026

चुनाव के समय किये गये वादे निभाने होंगे,नवनिर्वाचित विधायकों के सामने चुनौती

चंद्रपुर/महाराष्ट्र 
 
दि . २६ नवंबर 2024
 
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज, मिडिया नेटवर्क
 
पूरी खबर:-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और जिले की 6 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर जिले को लम्बे अरसे बाद भाजपमय किया है बल्लारपुर से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रपुर से किशोर जोरगेवार, चिमूर से कीर्ति कुमार भांगड़िया, वरोरा से करण देवतले और राजुरा से देवराव भोंगले ने 2024 का विधानसभा चुनाव जीता इस जीत में लाडली बहन योजना का सबसे बड़ा योगदान होने का स्पष्ट हुआ है ऐसे में अब नवनिर्वाचित विधायकों के समक्ष अपने किए गए वादों और पुरानी समस्या को सुलझाने की चुनौती है क्या ये मुद्दे अगले 5 साल में सुलझ जायेंगे या ये हमेशा की तरह लटके रहेंगे? अब चर्चा शुरू हो गई है

बल्लारपुर विधानसभा


यहां से सुधीर मुनगंटीवार ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है, क्योंकि मतदाताओं ने जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है अगले 5 साल में उनके सामने इस एमओयू का लाभ बेरोजगारों तक पहुंचाने की बड़ी चुनौती है. जिले में 70 हजार करोड़ का एमओयू किया है बल्लारपुर पेपर मिल को बांस आपूर्ति, मूल, पोंभूर्णा तहसीलों में औद्यागिक विकास से अपेक्षाएं हैं

चंद्रपुर विधानसभा में जोरगेवार से आस


किशोर जोरगेवार का 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा नहीं हो सका इस बार वे सरकार का हिस्सा होंगे इसलिए उनसे इस वादे को लेकर काफी आशाएं हैं जटपुरागेट की यातायात समस्या, सीटीपीएस का प्रदूषण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लू लाइन की समस्या मुंबई व पुणे ट्रेन की मांग समेत केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पडोली से बंगाली कैंप तक फ्लाईओवर का वादा किया है विधायक किशोर जोरगेवार के सामने अब पुराने और नए वादों को पूरा करने की चुनौती है

ब्रम्हपुरी विधानसभा

कांग्रेस एकमात्र ब्रम्हपुरी सीट बचा पायी है विजय वडेट्टीवार के समक्ष अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ जिले में कांग्रेस के अस्तित्व को पुनर्जीवित करने की चुनौती है

चिमूर विधानसभा
कीर्ति कुमार भांगड़िया ने तीसरी बार जीत हासिल की है भांगड़िया के सामने वरोरा-चिमूर मार्ग को पूरा करने, चिमूर जिले के निर्माण, औद्योगिक विकास जैसी पुरानी समस्याओं को हल करने की चुनौती है
राजुरा विधानसभा
यहां से भाजपा के देवराव भोंगले पहली बार विधायक बने हैं भोंगले के सामने मूर्ति गांव में एयरपोर्ट बनाना, कोरपना- वणी हाईवे पूरा करना, जिवती तहसील का विकास करना, उपेक्षित गोंडपिपरी का विकास करना है
वरोरा-भद्रावती विधानसभा
पूर्व मंत्री स्व. संजय देवतले के पुत्र करण देवतले इस निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार जीते हैं करण देवतले के सामने वरोरा और भद्रावती शहर को सुंदर बनाने, बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने, परियोजना पीड़ितों को न्याय दिलाने, वरोरा शहर में भारी यातायात रोकने की चुनौती है माढेली में बाईपास बनाना है

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular