महाकालीवाड़ के श्री गणेश हनुमान मंदिर में लोकतांत्रिक ढंग से नई समिति का चयन
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- १८ फरवरी २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर के गंगामाई नगर स्थित महाकालीवाड़ के श्री गणेश हनुमान मंदिर में 16 फरवरी 2026 को प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड के श्रद्धालुओं और नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को लेकर लोगों का उत्साह साफ दिखाई दिया।
मंदिर प्रबंधन के लिए इस बार पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई। इच्छुक व्यक्तियों ने खुले तौर पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिसके बाद मतपेटी के माध्यम से मतदान कराया गया। उपस्थित नागरिकों ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए नई कार्यकारिणी का चयन किया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव की निगरानी वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व समिति सदस्यों श्री प्रभाकरराव घोडमारे, श्री मारोत्राव नोकरकर और श्री गजाननराव मदपुरवार के मार्गदर्शन में की गई। मतदान रात्रि 8 बजे आरंभ हुआ और लगभग ढाई घंटे तक चला। करीब 70 से 80 मतदाताओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया। रात्रि 10 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर श्री यशवंत पुंडलिक जीवित को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में श्री अभय जनार्दन बटले, सह-अध्यक्ष के रूप में श्री संजय केशवराव, सचिव के रूप में श्री अमोल प्रभाकर घोडमारे, संयुक्त सचिव के रूप में श्रीमती रूपा भास्कर गंजीवार तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राजेंद्र मुरलीधर नारलावार का चयन हुआ।
सदस्य के रूप में श्रीमती पूर्णिमा हेमंत हजारे, श्रीमती आकांक्षा अभय बटले, सौ ईश्वरी विकास जुमडे, श्री प्रणित भास्कर गंजीवार, श्री कृष्ण भीवा कुडमेथी, श्री आनंद राजू ठाकुर और श्री विकास प्रमोद जुमडे को जिम्मेदारी दी गई।
नई समिति के गठन के साथ ही वार्ड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। नागरिकों ने आशा जताई कि नवचयनित पदाधिकारी मंदिर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे तथा मंदिर परिसर के विकास कार्यों को गति देंगे।


