400 रुपये रोज़ से गूंजा चंद्रपुर शहर, चुनावी रण में उतरे दिग्गज नेता
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- ०४ जनवरी २०२५
पूरी खबर:-चंद्रपुर शहर में महानगरपालिका चुनाव की घोषणा होते ही सियासी हलचल तेज़ हो गई है। हर गली, हर चौक और हर वार्ड में अब एक ही चर्चा है—चुनाव और उम्मीदवार। इसी बीच 400 रुपये रोज़ की गूंज ने शहर की राजनीति को और गरमा दिया है।
चुनाव शुरू होते ही राज्य और जिले के कई दिग्गज नेताओं का चंद्रपुर शहर में आना-जाना बढ़ गया है। सभाएं, बैठकों और रणनीति तैयार करने का दौर लगातार जारी है। नेताओं के दौरे से शहर का सियासी तापमान दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है।
वार्ड स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके हैं, मतदाताओं को साधने के लिए हर तरह की कोशिशें शुरू हैं। कहीं विकास के वादे हैं, तो कहीं आरोप-प्रत्यारोप का खेल। 400 रुपये रोज़ का मुद्दा भी आम जनता के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
अब देखना यह है कि यह चुनावी शोर सिर्फ भाषणों तक सीमित रहता है या वास्तव में शहर की जनता के जीवन में बदलाव लाता है। फिलहाल इतना तय है कि चंद्रपुर का चुनावी मैदान पूरी तरह से सज चुका है और मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।


