Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsश्रीलंका में तूफान ‘दितवाह’ की भारी तबाही, 15 हजार घर नष्ट, 132...

श्रीलंका में तूफान ‘दितवाह’ की भारी तबाही, 15 हजार घर नष्ट, 132 की मौत; राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल

 

श्रीलंका में तूफान ‘दितवाह’ की भारी तबाही, 15 हजार घर नष्ट, 132 की मौत; राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल

श्रीलंका में तूफान दितवाह ने भीषण तबाही मचाई है। लगातार बारिश और बाढ़ के बीच आए इस चक्रवात ने 15,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 176 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

सरकार ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता मांगी गई है। थल सेना, नौसेना और वायु सेना के हजारों जवान प्रभावित इलाकों में तैनात किए गए हैं। कई क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण पूरी बस्तियां दब गई हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन मौसम की स्थिति के चलते चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं।

तूफान दितवाह के चलते सड़कें, पुल, रेल लाइनें और पावर ग्रिड गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है। आपातकाल लागू होने से सरकार को व्यापक अधिकार मिल गए हैं, जिससे राहत, बचाव और पुनर्वास के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular