सरकार का नया निर्देश: अब फोन से सिम हटाते ही बंद हो जाएगा WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप
सरकार ने WhatsApp सहित अन्य मैसेजिंग ऐप्स को लेकर नए कड़े नियम जारी किए हैं। अब किसी भी मैसेजिंग ऐप का उपयोग करने के लिए उसी नंबर का सिम आपके फोन में होना अनिवार्य होगा, जिससे आपने अपना अकाउंट बनाया है।
नए नियम के तहत जैसे ही फोन से वह सिम निकाली जाएगी, वैसे ही WhatsApp जैसे ऐप स्वतः बंद हो जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुरक्षा, फेक अकाउंट्स पर रोक और साइबर अपराधों को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इस प्रावधान के लागू होने से चोरी, फर्जी पहचान, अनधिकृत लॉगिन और म्यूल अकाउंट जैसे जोखिमों पर काबू पाने में मदद मिलेगी। साथ ही, मोबाइल नंबर आधारित पहचान प्रणाली और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता और सुरक्षा को काफी हद तक मजबूत करेगा।
#WhatsApp #technews #simbinding


