Sunday, June 7, 2026
HomeBreaking newsमेवाड़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया रिकॉर्ड, 51...

मेवाड़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया रिकॉर्ड, 51 करोड़ की राशि निकली

मेवाड़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया रिकॉर्ड, 51 करोड़ की राशि निकली

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार चढ़ावे ने नया कीर्तिमान बनाया है। मंदिर में पहली बार दान पात्र और भेंट कक्ष से कुल 51 करोड़ रुपये से अधिक की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार दान पात्र से 40 करोड़ रुपये, जबकि भेंट कक्ष से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा निकले।

इसके अतिरिक्त मंदिर को करीब 2 क्विंटल चांदी और लगभग 1 किलो सोना भी प्राप्त हुआ है। सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार की गणना छह चरणों में की गई, जो गुरुवार को पूरी हुई।

मंदिर प्रशासन के अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है, जिससे मंदिर विकास और भक्तों की सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की उम्मीद है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular