Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsदिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: i20 कार चलाने वाला डॉक्टर उमर...

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: i20 कार चलाने वाला डॉक्टर उमर ही था, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: i20 कार चलाने वाला डॉक्टर उमर ही था, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत

दिनांक:- १३ नवंबर २०२५

पूरी खबर:- दिल्ली में सोमवार शाम हुए ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अब इस घटना को आतंकी हमला मान लिया है। वहीं, कार में सवार शख्स की पहचान को लेकर जो सवाल उठ रहे थे, उनका जवाब अब DNA रिपोर्ट ने साफ कर दिया है।

DNA टेस्ट से यह पुष्टि हुई है कि ब्लास्ट के समय i20 कार चला रहा व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर ही था। जांच एजेंसियों ने डॉक्टर उमर की मां के DNA सैंपल्स को कार से बरामद हड्डियों और दांतों के सैंपल्स से मैच करवाया था। दोनों सैंपल्स के मेल खाने के बाद यह साफ हो गया है कि कार में मौजूद शव अवशेष डॉक्टर उमर के ही थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट के बाद डॉक्टर उमर का पैर स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेरेटर के बीच फंसा पाया गया था, जिससे यह साबित होता है कि वह कार ड्राइव कर रहा था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि डॉक्टर उमर किसके संपर्क में था और ब्लास्ट से पहले उसके मोबाइल व डिजिटल रिकॉर्ड्स में क्या गतिविधियां थीं।

इस पूरे मामले को लेकर NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular