Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsदेशभर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश का खुलासा: 32 गाड़ियां विस्फोट के...

देशभर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश का खुलासा: 32 गाड़ियां विस्फोट के लिए तैयार, 12 नवंबर को पूरे भारत को दहलाने की थी साजिश

देशभर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश का खुलासा: 32 गाड़ियां विस्फोट के लिए तैयार, 12 नवंबर को पूरे भारत को दहलाने की थी साजिश

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत

दिनांक:- १३ नवंबर २०२५

पूरी खबर:-दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने पता लगाया है कि देशभर में एक बड़ी आतंकी साजिश रची जा रही थी, जिसके तहत कुल 32 गाड़ियां सीरियल ब्लास्ट के लिए तैयार की गई थीं। सूत्रों के मुताबिक इन गाड़ियों में एक जैसी तकनीक से विस्फोटक लगाए गए थे और सभी वाहनों को अलग-अलग राज्यों में खड़ा किया गया था।

जानकारी के अनुसार 12 नवंबर की तारीख को पूरे देश में एक साथ धमाके करने की योजना बनाई गई थी। दिल्ली के लालकिला इलाके में हुआ धमाका इस साजिश का पहला हिस्सा था, जो वक्त से पहले फट गया और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया।

जांच एजेंसियों को अब तक मिले सबूतों से साफ हो गया है कि डॉक्टर उमर इस ऑपरेशन का मुख्य मास्टरमाइंड था। वह देश के अलग-अलग हिस्सों में इन गाड़ियों की प्लानिंग और मॉडिफिकेशन में शामिल था। एजेंसियां अब इन 32 गाड़ियों की तलाश में देशभर में छापेमारी कर रही हैं।

NIA, IB और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है और प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

देश की सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को अब अब तक की सबसे बड़ी आतंकी साजिश मान रही हैं। आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular