Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsबाबुपेठ में देशी शराब की बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ...

बाबुपेठ में देशी शराब की बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

बाबुपेठ में देशी शराब की बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर। 09 अगस्त 2025 को चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के डि.बी. पथक अधिकारियों और स्टाफ ने वॉश आउट अभियान के दौरान पेट्रोलिंग करते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त की कि बाबुपेठ वार्ड, चंद्रपुर में कुछ लोग अपने घरों में देशी शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहे हैं।

पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके के मार्गदर्शन में पुलिस दल, पंच, वजन मापधारक और फोटोग्राफर के साथ मौके पर पहुंचा। तलाशी के दौरान छह आरोपियों के घरों से रॉकेट संत्रा कंपनी की देशी शराब बरामद हुई —

युवराज कैलास झाड़े (35), निवासी बाबुपेठ वार्ड नं.1 – 24 नग, कीमत ₹1,800
श्रीमती रजनी राजेंद्र साटोने (55), निवासी बाबुपेठ वार्ड नं.2 पंचशील चौक – 16 नग, कीमत ₹640
सईबाई गोपाल मैथी (89), निवासी बाबुपेठ वार्ड नं.2 पंचशील चौक – 16 नग, कीमत ₹640
संगीता देवीदास गेडाम (55), निवासी बाबानगर, बाबुपेठ – 12 नग, कीमत ₹480
भिमराव प्रभाकर माउलीकर (55), निवासी महात्मा फुले चौक, बाबुपेठ – 20 नग, कीमत ₹840
राहुल अशोक देवगड़े (40), निवासी बाबुपेठ वार्ड नं.2 पंचशील चौक – 14 नग, कीमत ₹560
कुल 102 नग देशी शराब, जिसकी कीमत ₹4,960, जब्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, प्रभारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री जाधव के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक निशीकांत रामटेके के नेतृत्व में की गई। अभियान में सपोनि राजेंद्र सोनवणे, सपोनि सहारे, पोउपनि दत्तात्रय कोलटे, विलास निकोडे, कपील घुगे, परि.पोउपनि वैभव चव्हाण, महिला पुलिस हवालदार भावना रामटेके, तनुजा गजभे, पुलिस हवालदार सचिन बोरकर, लक्ष्मण रामटेके, संजय धोटे, ईमरान शेख, निकेश ढेंगे, जावेद सिद्दीकी, राकेश फुकट, नापोशि. कपुरचंद खरवार, पो.अं. योगेश पिदुरकर, निलेश ढोक, विक्रम मेश्राम, रूपेश पराते, मोरेश्वर शिंदे, मपोशि. सारीका गौरकार और दीपिका झिंगरे शामिल रहे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular