Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsRaksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर करीब साढ़े 7 घंटे का शुभ मुहूर्त,...

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर करीब साढ़े 7 घंटे का शुभ मुहूर्त, राहुकाल में राखी बांधने से बचें रिपोर्टर::- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर करीब साढ़े 7 घंटे का शुभ मुहूर्त, राहुकाल में राखी बांधने से बचें

रिपोर्टर::- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

Raksha Bandhan 2025 Shubh

Muhurat Time: इस साल रक्षाबंधन पर सौभाग्य, शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाले हैं. रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने का शुभमुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 05 बजकर 47 मि से लेकर दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है. यानी भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों को करीब 7 घंटे 37 मिनट का समय मिलने वाला है.
आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन

पर्व मनाया जा रहा है. आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-संपन्नता की कामना करती हैं.

इसके बदले भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर संरक्षण और स्नेह देने का वचन देते हैं. इस व रक्षाबंधन पर भद्रा काल का कोई प्रभाव नही रहेगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधना शुभ रहने वाला है. बहनें सुबह से ही भाई की कलाई पर राखी बांधना शुरू कर देंगी. आइए अब जानते हैं कि इस बार रक्षाबंधन पर कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं और भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है
रक्षाबंधन का पर्व हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2.12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को ही मनाया जाएगा.
शास्त्रों में भद्रा काल एक ऐसा अशुभ समय बताया गया है, जिसमें शुभ व मांगलिक कार्य करने की मनाही है. खासकर रक्षाबंधन जैसे शुभपर्व पर भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह समय वाद-विवाद, अशांति और विघ्न लाने वाला माना गया है. हालांकि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. सावन पूर्णिमा पर भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 02.12 बजे से 9 अगस्त को देर रात 01.52 बजे तक रहेगी. यानी रक्षाबंधन का मुहूर्त शुरू होने से पहले ही भद्रा काल समाप्त हो जाएगा.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular