Friday, April 17, 2026
HomeBreaking newsकांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने...

कांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका सिखाया। गांधीजी के

कांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका सिखाया। गांधीजी के

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क

बिना कांग्रेस पार्टी देश को आज़ादी नहीं दिलवा पाती, और गुजरात के बिना गांधी जी नहीं होते। उनके एक कदम पीछे, गुजरात ने हमें सरदार पटेल जी को दिया।

आज वही गुजरात रास्ता ढूंढ रहा है। यहां के छोटे व्यापारी, उद्यमी, किसान – सब संकट में हैं। डायमंड, टेक्सटाइल और सिरेमिक इंडस्ट्रीज बर्बाद हो रही हैं। गुजरात के लोग कह रहे हैं कि हमें नया विज़न चाहिए, क्योंकि जो विज़न पिछले 20-25 साल से चल रहा है, वह पूरी तरह फेल हो चुका है।

गुजरात नया विकल्प चाह रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे दिशा नहीं दिखा पा रही है। यह सच्चाई है, और इसे कहने में मुझे कोई शर्म या डर नहीं है। हमें कांग्रेस की उसी विचारधारा पर लौटना होगा, जो गुजरात की विचारधारा है – जो गांधी जी और सरदार पटेल जी ने हमें सिखाई थी।

हमें जनता के बीच जाना होगा, उनकी बातें सुननी होंगी। हमें दिखाना होगा कि हम सिर्फ नारे लगाने नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने आए हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से हमने साबित किया कि कांग्रेस आसानी से जनता से जुड़ सकती है। जैसे ही हम यह बदलाव लाएंगे और अपने कर्तव्यों को निभाने लगेंगे, गुजरात के लोग हमारे साथ खड़े हो जाएंगे।

Previous article
कांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका सिखाया। गांधीजी के बिना कांग्रेस पार्टी देश को आज़ादी नहीं दिलवा पाती, और गुजरात के बिना गांधी जी नहीं होते। उनके एक कदम पीछे, गुजरात ने हमें सरदार पटेल जी को दिया। आज वही गुजरात रास्ता ढूंढ रहा है। यहां के छोटे व्यापारी, उद्यमी, किसान – सब संकट में हैं। डायमंड, टेक्सटाइल और सिरेमिक इंडस्ट्रीज बर्बाद हो रही हैं। गुजरात के लोग कह रहे हैं कि हमें नया विज़न चाहिए, क्योंकि जो विज़न पिछले 20-25 साल से चल रहा है, वह पूरी तरह फेल हो चुका है। गुजरात नया विकल्प चाह रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे दिशा नहीं दिखा पा रही है। यह सच्चाई है, और इसे कहने में मुझे कोई शर्म या डर नहीं है। हमें कांग्रेस की उसी विचारधारा पर लौटना होगा, जो गुजरात की विचारधारा है – जो गांधी जी और सरदार पटेल जी ने हमें सिखाई थी। हमें जनता के बीच जाना होगा, उनकी बातें सुननी होंगी। हमें दिखाना होगा कि हम सिर्फ नारे लगाने नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने आए हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से हमने साबित किया कि कांग्रेस आसानी से जनता से जुड़ सकती है। जैसे ही हम यह बदलाव लाएंगे और अपने कर्तव्यों को निभाने लगेंगे, गुजरात के लोग हमारे साथ खड़े हो जाएंगे।
Next article

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular