Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर में भीषण गर्मी का कहर, लू लगने से दो लोगों की...

चंद्रपुर में भीषण गर्मी का कहर, लू लगने से दो लोगों की मौत

चंद्रपुर में भीषण गर्मी का कहर, लू लगने से दो लोगों की मौत

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ 

दिनांक:- २३ मई २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी बीच जिले में लू लगने से दो लोगों की मौत होने की दुखद घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।
राजुरा तहसील के वरोडा निवासी कलावतीबाई नारायण वांढरे उम्र 65 वर्ष की 20 मई को दोपहर करीब 3 बजे लू लगने से तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
वहीं बल्लारपुर तहसील के कोठारी निवासी किसान सुभाष श्रावण ताजने उम्र 60 वर्ष की भी लू लगने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ी थी।
चंद्रपुर जिले में इन दिनों तापमान लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है।
रीड पब्लिक न्यूज़ की ओर से जिलेवासियों से अपील की जाती है कि 25 मई से 2 जून तक बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें। अधिक से अधिक पानी पिएं, सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular