Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsगो-तस्करी के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस का बड़ा अभियान 293 शातिर तस्करों को...

गो-तस्करी के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस का बड़ा अभियान 293 शातिर तस्करों को मकोका कार्रवाई की चेतावनी

गो-तस्करी के खिलाफ चंद्रपुर पुलिस का बड़ा अभियान
293 शातिर तस्करों को मकोका कार्रवाई की चेतावनी

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- २३ मई २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर  जिले में लगातार बढ़ रही अवैध गो-वंश तस्करी, अवैध कटाई और बेजुबान पशुओं पर हो रही क्रूरता की घटनाओं को देखते हुए चंद्रपुर जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत शनिवार को पुलिस मुख्यालय स्थित ड्रिल शेड में जिलेभर के शातिर गो-तस्करों के लिए विशेष प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 293 शातिर गो-तस्करों को उपस्थित किया गया।
पुलिस अधीक्षक Ayush Nopani के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Ishwar Katakde की प्रमुख उपस्थिति में यह कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान परिविक्षाधीन पुलिस अधीक्षक गौरव कायंदे पाटील, परिविक्षाधीन पुलिस उपअधीक्षक सदानंद खत्री, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे सहित सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कैंप में उपस्थित सभी शातिर अपराधियों की विस्तृत जानकारी, उनके खिलाफ दर्ज मामलों, गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी पुलिस प्रशासन द्वारा सामने रखी गई। चंद्रपुर, वरोरा, चिमूर, ब्रह्मपुरी, मूल, राजुरा और गडचांदूर क्षेत्र के सभी गो-तस्कर पुलिस की निगरानी में होने की बात कहते हुए अधिकारियों ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अवैध पशु परिवहन, गो-तस्करी या संगठित रूप से पशुधन से जुड़े अपराधों में शामिल पाए जाने वालों पर सीधे महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ऐसे अपराधों से अर्जित संपत्ति की जांच कर उसे जब्त किया जाएगा तथा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद सरकारी कब्जे में लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि चंद्रपुर जिला पुलिस अवैध गो-तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देता है तो उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular