होटल रिलॅक्स में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश, दो महिलाओं को मुक्त कराया गया
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़
दिनांक:- १७ मई २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपूर शहर के वडगांव परिसर स्थित होटल रिलैक्स रूम एंड लॉजिंग में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर स्थानीय गुन्हे शाखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस कार्रवाई में दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल रिलैक्स में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने बनावटी ग्राहक भेजकर जाल बिछाया। इसके बाद महिला पंच, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अनैतिक मानव व्यापार प्रतिबंध कक्ष की टीम के साथ होटल पर संयुक्त छापा मारा गया।
छापे के दौरान सावजी पांडुरंग हस्तक (74) तथा प्रदीप सावजी हस्तक (30), निवासी वडगांव, चंद्रपूर द्वारा महिलाओं से देह व्यापार करवाए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकद रकम, कंडोम बॉक्स, रजिस्टर तथा क्यूआर कोड सहित कुल 7 हजार 400 रुपये का सामान जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सावजी हस्तक को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रदीप हस्तक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। दोनों पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया है।
इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष निपाणी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में स्थानीय गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में और समाजसेवी सरिता मालू टीम द्वारा की गई।