Wednesday, September 16, 2026
HomeBreaking newsबल्लारशाह का “तंबाकू किंग” कौन? गढ़चिरौली तक फैले नेटवर्क से मचा हड़कंप!

बल्लारशाह का “तंबाकू किंग” कौन? गढ़चिरौली तक फैले नेटवर्क से मचा हड़कंप!

बल्लारशाह का “तंबाकू किंग” कौन? गढ़चिरौली तक फैले नेटवर्क से मचा हड़कंप!

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- १४ मई २०२६

पूरी खबर:-बल्लारशाह से गढ़चिरौली जिले तक चल रहे तंबाकू सप्लाई नेटवर्क को लेकर अब कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने लगी हैं। क्षेत्र में लगातार यह चर्चा तेज हो रही है कि करोड़ों रुपये का यह कारोबार कुछ चुनिंदा लोगों के इशारे पर संचालित हो रहा है और पूरे नेटवर्क की डोर एक ही नाम से जुड़ी बताई जा रही है — “ठक्कर”।

सूत्रों के अनुसार रात के अंधेरे में माल की आवाजाही, छोटे व्यापारियों के जरिए सप्लाई और अलग-अलग रूट से खेप पहुंचाने का काम लंबे समय से जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में माल जिले-दर-जिले पहुंच रहा है तो बिना मजबूत नेटवर्क और संरक्षण के यह संभव कैसे है?

क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि कुछ लोगों ने इस अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर आंखें बंद की जा रही हैं?
सबसे बड़ी चिंता यह है कि युवाओं में तेजी से बढ़ रही तंबाकू की लत आने वाली पीढ़ी को बर्बादी की तरफ धकेल रही है। गांवों से लेकर शहरों तक खुलेआम सप्लाई होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

अब जनता मांग कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक जांच हो, सप्लाई चैन की कॉल डिटेल और परिवहन मार्गों की जांच की जाए तथा जिन नामों की चर्चा लगातार सामने आ रही है, उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular