Tuesday, September 15, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई, शातिर घरफोड़िया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

चंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई, शातिर घरफोड़िया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

चंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई, शातिर घरफोड़िया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- ०४ मई २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी और घरफोड़ियों की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तीन अलग-अलग घरफोड़ियों का खुलासा हुआ है और करीब 17 लाख 78 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम अमोल इलमकर निवासी दुर्गापुर है। आरोपी ने मुल क्षेत्र में एक घर में सेंधमारी कर सोने के आभूषण चोरी किए थे। इस मामले की जांच के दौरान स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ और तकनीकी जांच में आरोपी ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से करीब 105 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा घुग्घुस थाना क्षेत्र के एक मामले में चोरी हुए चांदी के आभूषणों को पिघलाकर बनाई गई करीब 1 किलो 411 ग्राम चांदी भी एक महिला के पास से जब्त की गई।
आरोपी की निशानदेही पर मुल क्षेत्र के एक मंदिर में हुई चोरी में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। वारदातों में इस्तेमाल की गई यामाहा आर-वन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है।
कुल मिलाकर सोना, चांदी, वाहन और अन्य सामान मिलाकर 17 लाख 78 हजार 226 रुपये का माल पुलिस के कब्जे में लिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular