Wednesday, September 16, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकूनुमा हथियार से...

चंद्रपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकूनुमा हथियार से हत्या

चंद्रपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकूनुमा हथियार से हत्या

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

दिनांक:- ०४ अप्रैल २०२६

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

पूरी खबर:-चंद्रपुर शहर के दुर्गापुर परिसर स्थित कोयना गेट इलाके में 2 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयना गेट के पास प्रफुल महाराने की नाश्ता और लस्सी की दुकान है। घटना के दिन जब यश हरीदास फाले दुकान पर पहुंचा, तो एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

इसी दौरान गुस्से में आकर प्रफुल महाराने ने बर्फ तोड़ने वाले नुकीले हथियार से यश के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण यश हरीदास फाले की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान प्रफुल महाराने भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

इस मामले की जांच अप्पर पुलिस अधीक्षक गौरव कायदेपंडित के मार्गदर्शन में दुर्गापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular