एक साल में खत्म होगा बैरियर टोल सिस्टम, देशभर में लागू होगी नई वसूली व्यवस्था
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को घोषणा की कि अगले एक वर्ष के भीतर देशभर में मौजूद बैरियर आधारित टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर नई आधुनिक प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से वाहनों से टोल वसूली बिना रोके की जाएगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा समय कम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और टैक्स संग्रह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं तेज़ हो जाएगी।
सरकार का कहना है कि नई तकनीक से देश की सड़क यात्रा और भी आसान, सुगम और सुरक्षित बनेगी।
#NitinGadkari #TollPlaza #TollBooth


