दिल्ली ब्लास्ट केस: जांच में नया मोड़, निजी अस्पतालों को नोटिस जारी
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच अब स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करते हुए उन डॉक्टरों की पूरी जानकारी मांगी है जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश, UAE और चीन जैसे देशों से MBBS की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में दिल्ली के निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे सभी डॉक्टरों की शैक्षणिक प्रमाणपत्र, नियुक्ति विवरण, पहचान से जुड़े दस्तावेज़ और सत्यापन रिकॉर्ड पुलिस को उपलब्ध कराएं।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन डॉक्टरों की बैकग्राउंड डिटेल्स या वेरिफिकेशन में कोई संदेह तो नहीं है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ब्लास्ट मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के दायरे को विस्तृत किया गया है और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
यह कदम सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाता है, ताकि किसी भी तरह की चूक या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
#DelhiBlast | #DelhiPolice | #Hospital


