Sunday, June 7, 2026
HomeBreaking newsसावधान! व्हाट्सऐप यूजर्स QR कोड स्कैम से रहें दूर, गृह मंत्रालय की...

सावधान! व्हाट्सऐप यूजर्स QR कोड स्कैम से रहें दूर, गृह मंत्रालय की एजेंसी I4C ने जारी की चेतावनी

सावधान! व्हाट्सऐप यूजर्स QR कोड स्कैम से रहें दूर, गृह मंत्रालय की एजेंसी I4C ने जारी की चेतावनी

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक अहम अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय के तहत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने लोगों को QR Code से जुड़े नए तरह के धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि साइबर अपराधी “म्यूल WhatsApp अकाउंट” का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनके जरिए आम लोगों के खातों को अवैध गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है।

एजेंसी के अनुसार, धोखेबाज QR कोड भेजकर पीड़ित से अकाउंट एक्सेस या वेरिफिकेशन हासिल करने का प्रयास करते हैं। जैसे ही उपयोगकर्ता QR कोड स्कैन करता है, उसका व्हाट्सऐप अकाउंट अपराधियों के नियंत्रण में जा सकता है और फिर इसका उपयोग साइबर फ्रॉड, ठगी और अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए किया जाता है।

I4C ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अजनबी या संदिग्ध नंबरों से आए किसी भी QR कोड को स्कैन न करें, भले ही वह खुद को बैंक कर्मचारी, दोस्त या कंपनी प्रतिनिधि बताकर भरोसा जीतने की कोशिश करें।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यदि किसी यूजर को लगे कि उसका व्हाट्सऐप अकाउंट असामान्य गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है, तो तुरंत व्हाट्सऐप सपोर्ट और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए।

यह चेतावनी ऐसे समय पर सामने आई है जब देश में QR कोड आधारित साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल भुगतान और मैसेजिंग ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

#WhatsAppFraud #QRCode #WhatsAppScam #HomeMinistry #LatestNews

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular