रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर को भारत दौरे पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर महीने में भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उनके शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसके अनुसार पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
भारत-रूस संबंधों के संदर्भ में यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। हाल ही में अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर टैरिफ लगाने का मामला भी चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, यह दौरा न सिर्फ सामरिक साझेदारी को मजबूत करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में दोनों देशों की भूमिका पर भी महत्वपूर्ण संदेश देगा।


