गूगल ने जारी की करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स को चेतावनी, नए तरीके से बढ़े स्कैम अटैक
नई दिल्ली। गूगल ने स्मार्टफोन यूजर्स को साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। कंपनी के अनुसार स्कैमर्स अब नए तरीकों से यूजर्स के फोन और डेटा पर हमला करने लगे हैं, जिसके कारण लाखों लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
गूगल ने यूजर्स को तीन खास ‘गोल्डन रूल’ याद रखने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी या मैलवेयर अटैक से बचा जा सके।
कंपनी का कहना है कि स्कैमर्स नकली नोटिफिकेशन, फर्जी ऐप अपडेट, और असली जैसे दिखने वाले लिंक के जरिए फोन में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ऐसे अटैक और बढ़ सकते हैं, इसलिए यूजर्स को सतर्क रहना बेहद जरूरी है।


