Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking news'श्री हनुमान चालीसा' ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज़ पार...

‘श्री हनुमान चालीसा’ ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज़ पार करने वाला भारत का पहला वीडियो बना

‘श्री हनुमान चालीसा’ ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज़ पार करने वाला भारत का पहला वीडियो बना

मुंबई। भक्ति संगीत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत ‘श्री हनुमान चालीसा’ वीडियो ने यूट्यूब पर 5 बिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारत में किसी भी वीडियो के लिए अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह पहला भारतीय वीडियो है जिसने वैश्विक स्तर पर ‘मोस्ट-व्यूड वीडियोज ऑफ ऑल टाइम’ की सूची में जगह बनाई है।

टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित इस भक्ति गीत ने बॉलीवुड और पंजाबी म्यूज़िक के स्थापित रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्षों से दर्शकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय ‘हनुमान चालीसा’ आज भी लाखों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी हुई है, जिसे प्रतिदिन लाखों व्यूज़ मिलते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारतीय भक्ति संगीत ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत साबित की है। टी-सीरीज़ ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे “भारत की आस्था और संस्कृति की जीत” बताया है।

इस उपलब्धि के बाद वीडियो का व्यू काउंटर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और उम्मीद है कि आने वाले समय में यह दुनिया के टॉप व्यूड वीडियोज़ की रैंकिंग में और ऊपर पहुंचेगा।

#HanumanChalisa #YoutubeVideo #Viral #IndiaRecord #TSeries

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular